उपलब्धियों
ईपीआईएक मिनी रत्न कंपनी है
ईपीआई को सार्वजनिक क्षेत्र के साथ ही| निजी क्षेत्र की लगभग सभी बिजली कम्पनियों और इस्पात संयंत्रों के लिए काम करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।
ईपीआई अपनी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली अर्थात् अपने परिचालन के सभी क्षेत्रों के लिए आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और कॉरपोरेट कार्यालय के लिए ओएचएसएएस 18001:2007 प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली पहली कंपनियों में शामिल है।
ईपीआई परियोजना निर्यात में अग्रणी रही है और अन्य भारतीय निविदा कंपनियों के लिए मार्ग खोले हैं।
ईपीआई ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर मिडिल ईस्ट और भारत में कई जटिल परियोजनाओं को पूरा किया है।
भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारी उद्योग विभाग ने ईपीआई को भारत सरकार के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 1998-99, 1999-00, 2000-01, 2001-02, 2005-06, 2006-07, 2007-08, 2008-09 और 2009-10 के लिए एक "उत्कृष्ट कंपनी" के रूप में मूल्यांकित किया है।
और पढ़ें
